पटीकरा के भीमराव आंबेडकर भवन में हरियाणा दिवस पर स्लम जागृति समिति की तरफ से रोटी बैंक का शुभारंभ किया गया जिसमें प्रतिदिन 10 बजे से एक बजे तक बेसहारा, बुजुर्गों, श्रमिकों को निशुल्क खाना खिलाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऑल इंडिया वेलफेयर के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता पंचायती राज के लेखाकार सुनील कुमार जांगड़ा ने की। इस दौरान सुनील कुमार भोजन की व्यवस्था के लिए 11 हजार रुपये समिति को दिए और प्रत्येक माह 1100 रुपये देने की घोषणा की। समिति के प्रधान भागीरथ मल खनगवाल ने बताया कि एक नवंबर से प्रतिदिन बेसहारा लोगों को भोजन खिलाया जाएगा। रोटी बैंक के शुभारंभ पर सैकड़ों लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर मास्टर ओमप्रकाश छापड़ा, महेंद्र खन्ना डीजीएम, राजकुमार जेई, दारा सिंह खासपुर, स्लम जागृति के कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक खनगवाल, संदीप, प्रशांत, गौरव, केसरी, राधा, शकुंतला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।