नारनौल के वार्ड नंबर 26 के पार्षद काशीराम को गंदे पानी में चलाने की घटना के विरोध स्वरूप रविवार को सभी पार्षद लामबंद हुए। पार्षदों ने नगर परिषद में एक बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने की। सभी पार्षदों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी। इसके बाद सभी ने सहमति बनाकर एक शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके अंदर उन्होंने पार्षद को जान से मारने की धमकी देकर जबरन गंदे पानी में चलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी। पार्षदों ने कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं होने लगी तो किसी भी पार्षद के लिए वार्ड में काम करवाना मुश्किल हो जाएगा। बैठक लगभग सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे।