फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू डाबला से पहली बार ट्रैक पर दौड़ेगी मालगाड़ी, 23 अगस्त को CM दिखाएंगे हरी झंडी

सुनील कुमार Updated Thu, 20 Aug 2026 05:32 PM IST

नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 23 को महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी में क्षेत्र स्थित इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के पहले चरण के तहत नवनिर्मित रेल यार्ड का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर पहली बार इस नए रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी पहुंचेगी। यह मालगाड़ी राजस्थान के न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से चलकर नांगल चौधरी यार्ड में प्रवेश करेगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम तथा जिले से जुड़ी विकास परियोजनाओं की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना के तहत नांगल चौधरी में कुल 886.78 एकड़ भूमि स्वीकृत है, जिसमें से लगभग 408 एकड़ क्षेत्र में पहले चरण का बुनियादी ढांचा पूरी तरह तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस चरण के तहत रेल, सड़क, पानी और बिजली जैसी बाहरी सुविधाएं स्थापित कर दी गई हैं। आंतरिक रेल यार्ड में चार रेलवे लाइन, दो प्लेटफार्म और आधुनिक स्टेशन भवन का निर्माण कार्य मुकम्मल हो चुका है, जिसके संचालन का जिम्मा केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ की भौगोलिक स्थिति उत्तर भारत के प्रमुख औद्योगिक बाजारों और बंदरगाहों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। पहली मालगाड़ी के आगमन और इस रेल यार्ड के संचालन से क्षेत्र में माल की तेज तथा सस्ती ढुलाई संभव हो सकेगी, जिससे आपूर्ति श्रृंखला को मजबूती मिलेगी और पूरे दक्षिणी हरियाणा में उद्योग, निवेश व रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। इस मौके पर नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध यादव भी मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें