फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में राहत लेकर आया जेएलएन का 650 क्यूसेक पानी, जलघरों से जुड़ी नहरों में पहुंचाना शुरू

पिछले एक सप्ताह से कभी गुणवत्ता खराब तो कभी जेएलएन में पानी बंद होने से जिले में पेयजल संकट गहरा रहा था। मंगलवार सुबह आठ बजे महेंद्रगढ़ जिले में जेएलएन के माध्यम से 650 क्यूसेक पानी लोगों के लिए राहत लेकर आया है। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि अब एक सप्ताह तक नियमित रूप से जेएलएन में पानी आपूर्ति होगी। बता दें कि रविवार शाम को 250 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जो सोमवार सुबह बंद हो गया था। कम आपूर्ति होने के कारण जलघरों तक नहीं पहुंच पाया था। लेकिन मंगलवार सुबह के समय 650 क्यूसेक पानी शुरू हो गया। नहर एवं सिंचाई विभाग की ओर से पेयजल के जलघरों से जुड़ी छोटी नहरों में सुबह नौ बजे से ही पानी की आपूर्ति शुरू कर दी। हालांकि नहरों की क्षमता से आधी आपूर्ति ही शुरू हो पाई है। जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी जीयाराम ने बताया कि गांव देवास स्थित जल परियोजना के 24 करोड़ लीटर पानी की क्षमता के टैंकों को भरना शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में टैंक नंबर एक व दो में पानी भरा जा रहा है। चारों टैंकों को भरने के बाद वीरवार से शहर में नियमित आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि जिले की 65 छोटी बड़ी नहरों के माध्यम से 37 बड़े जलघर एवं 427 ग्रामीण क्षेत्र जोहड़ जुड़े हुए हैं। प्रथम चरण में जलघरों को भरने के बाद जोहड़ों में पानी पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें