फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा, अप्रैल से 238 वाहन जब्त, 60 एफआईआर: उपायुक्त

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी सूरत में अवैध खनन की गतिविधियों को बर्दाश्त न किया जाए। अधिकारी इन हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित करें। ये निर्देश उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में दिए। बैठक में डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तालमेल के साथ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल से लेकर 25 जुलाई तक अवैध खनन और इसके परिवहन पर शिकंजा कसते हुए 238 वाहनों को जब्त किया गया। वहीं, 60 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि आंतरी-बिहारीपुर, जैनपुर, बायल, पांचनोता, गढ़ी, बसीरपुर और घाटासेर गांवों में जेसीबी की मदद से अवैध रास्तों पर खाइयां खोदकर उन्हें बंद कराया गया है। हाल ही में पांचनोता गांव में अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया है। वहीं बापडोली गांव में नदी क्षेत्र से साधारण रेत का अवैध उत्खनन मिलने पर पुलिस थाना में मामला दर्ज करने के लिए शिकायत भेजी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें