कनीना उप नागरिक अस्पताल कनीना में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 110 गर्भवती महिलाओं अपनी जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं में हिमोग्लोबिन, आरबीसी, एचआईवी फर्स्ट तथा सेकंड, वीडीआरएल, एचसीवी, यूपीटी, सीबिसी, टीएलसी, एमपी बोर्ड, एमपी स्लाइड, टीबी टेस्ट के अलावा विभिन्न प्रकार की जांच कर रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के आधार पर महिलाओं को दवाएं उपलब्ध कराई तथा खानपान व अन्य प्रकार की देखभाल के लिए निर्देश दिए। महिला चिकित्सक डॉ. प्रतिभा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत उप नागरिक अस्पताल किया जाता है। शिविर में आने वाली महिलाओं की विभिन्न प्रकार की जांच कर उसी के आधार पर दवाईयां दी जाती हैं। जांच में सामने आया कि अधिकांश महिलाओं में खून की कमी है तो उन्हें फोलिक एसिड, विटामिन डी की दवाइयों के अलावा हरी सब्जी तथा भोजन में पौष्टिकता बढ़ाने वाली चीजों में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में जांच कराने पहुंची नीतू, राजबाला ने बताया कि उक्त योजना के तहत हमें स्थानीय सरकारी अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविर से काफी लाभ मिल रहा है। खानपान से संबंधित सावधानियों के बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली जानकारी लाभदायक है।