फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नए अपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे नए आपराधिक कानूनों पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही ये कानून लागू करने से हरियाणा को मिले सकारात्मक परिणाम देशभर के लोगों के समक्ष रखेंगे। गृह मंत्री इसी दौरान प्रदेश को 825 करोड़ की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। गृह मंत्री दोपहर तीन बजे पहुचेंगे, जहां उनके साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी, पर्यटन व जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी होंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस आयोजन में प्रदेश भर से लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं, जिनके लिए 450 बसें लगाई गई है। धर्मनगरी में केंद्रीय गृह मंत्री पांचवी बार पहुचेंगे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। केडीबी के मेला ग्राउंड में पवित्र ब्रह्मसरोवर तट के समीप खास वातानुकुलित पंडाल सजाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें