फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्व विरासत सप्ताह के पहले दिन पर्यटकों ने फ्री में किए हरियाणा के ताजमहल के दीदार

भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 08:21 PM IST

हरियाणा का ताज कहे जाने वाले शेख चिल्ली के मकबरे का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों में मंगलवार को खास उत्साह दिखा। इस दिन विश्व विरासत सप्ताह के पहले दिन प्रशासन की ओर से पर्यटकों को बिना शुल्क के मकबरे के दर्शन करने का मौका दिया, जिसका 248 पर्यटकों ने फायदा उठाया। वहीं सन्निहित सरोवर के पास स्थित नाभा हाउस में भी 100 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। हालांकि मकबरे को देखने के लिए हर रोज पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन मंगलवार को प्रशासन की ओर से इसे टिकट फ्री किया गया। इसके लिए बकायदा मुख्य द्वार पर ही बोर्ड भी लगाया गया तो वहीं पर्यटकों को बधाई भी दी गई। सुबह करीब 10 बजे से ही पर्यटक यहां पहुंचना शुरू हो गए थे। पर्यटकों में सबसे ज्यादा युवा वर्ग के ही रहे। वहीं संबंधित अधिकारियो के मुताबिक यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या शनिवार व रविवार के दिन 500 तक भी पहुंच जाती है जबकि सामान्य दिनों में करीब 150 रहती है। पर्यटक मकबरे को देख गदगद दिखाई दिए। देर शाम छह बजे तक पर्यटकों के लिए मकबरा खुला रखा गया। बता दें कि शेख चिल्ली मकबरा व नाभा हाउस पुरातत्व विभाग के अधीन है और इसी के चलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विश्व विरासत सप्ताह के पहले दिन इसे टिकट फ्री रखा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें