वीर सपूतों और बलिदानियों की कुर्बानियों को याद करके वीरवार शाम को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंज उठे। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल रहे। देशभक्ति गीतों व नारों से पूरा माहौल देशभक्तियम हो गया। यात्रा की अगुवाई में शामिल जिला परिषद के सीईओ शम्भू राठी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वीर सपूतों और बलिदानियों की कुर्बानियों की अमर गाथा को बयां करता है। इतना ही नहीं यह हमारे देश के उन वीर शहीदों की आन-बान और शान है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। तिरंगा यात्रा ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के नागरिकों में वीर सपूतों और बलिदानियों की कुर्बानियों को याद करके तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का जोश और जज्बा भरने का काम किया।