फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में छठ पर्व की धूम, पूजा के लिए सरोवर पर उमड़े श्रद्धालु

सूर्य उपासना का महापर्व छठ धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। अल सुबह से ही श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचना शुरू हो गए थे, जहां विशेष आयोजन किया जा रहा है। अभी तक महिलाएं अपने-अपने घरों में ही पर्व की तैयारियां करती रही जबकि आज रविवार को छठ पर्व का तीसरा दिन है। इस दिन सूर्यदेव और उनकी बहन छठ माता की पूजा आराधना के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। आज महिलाओं का निर्जला व्रत है, जो कि सबसे कठिन माना जाता है और महिलाएं यह व्रत रखकर अपनी संतान की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, लेकिन इस कठिन व्रत में भी खिला हुआ चेहरा लेकर ब्रह्मसरोवर में कमर तक पानी में उतर आई हैं। सूर्य के डूबने के इंतजार में प्रबल खड़ी है। ब्रह्मसरोवर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें