दो दिन पहले नगर परिषद बैठक में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा व पार्षद प्रतिनिधियों के बीच हुई बहस व हाथापाई का मामला थम नहीं रहा है। रविवार को भी शहर में इस मामले की गूंज रही। रविदास समाज के कुछ लोग सड़क पर उतर आए और विधायक अशोक अरोड़ा के खिलाफ जमकर रोष जताया। बीआर अम्बेडकर चौक पर विधायक का पुतला जलाया तो नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि जब यह विवाद हुआ उस समय समाज की बेटी एवं चेयरपर्सन माफी ढांडा भी मौजूद थी, जिनके सामने ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जो बेहद निंदनीय है। ऐसे में अशोक अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उधर प्रदर्शन के चलते बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात रही। वहीं प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुतला जलाने के पीछे राजनीति की जा रही है। रोष जताने वालो में राजेंद्र घराड़सी, रामलाल, श्याम लाल व घनश्यामदास सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।