संयोंसर जंगल में क़रीब 70 एकड़ में सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड वन विभाग के साथ मिलकर रिज़र्व वायर बनाएगा, जिसको लेकर वीरवार को सरस्वती संयोसर जंगल में बोर्ड वाईस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच ने दौरा किया। टीम के साथ पहुंचे धुम्मन सिंह ने 70 एकड़ उक्त जमीन के साथ ही जंगल सफारी के लिए भी रास्ते चिन्हित किए, ताकि इस जंगल के पशुओं, पक्षियों को आम जन देख सके और यह जगह पर्यटन स्थल के रूप में उभर सके। इसमें सरोवर बनाने से पानी मुहैया होगा, जिससे जंगल की हरियाली भी क़ायम रहेगी। धुम्मन सिंह का कहना है कि इस पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।