फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र पहुंची राज्य महिला आयोग की चेयपर्सन, बोलीं- प्रधानमंत्री ने महिलाओं का किया रेड कार्पेट वेल्कम

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का रेड कार्पेट वेल्कम किया है। उनके लिए गांव से निकलकर दिल्ली तक पहुंचने का मार्ग प्रस्शत किया है। यह कहना है राज्य महिला आयोग की चेयपर्सन रेनू भाटिया का। वे आज यहां अधिनियम को लेकर निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी है। जो महिलाएं राजनीति से लेकर किसी भी क्षेत्र में आगे जाना चाहती है उन्हें यह बड़ा मौका मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए हर दरवाजे खाेले हुए हैं, यह महिलाओं पर निर्भर है कि वे किस क्षेत्र में जाकर देश व समाज के लिए काम करना चाहती है। यह अधिनियम महिलाओं के प्रति बड़ा सुधार लेकर आने वाला है। महिलाओं का हर क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और उन्हें गर्व महसूस होगा। पदयात्रा में शामिल हुई सैंकड़ों महिलाएं पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्मपुरा बाग से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाएं शामिल हुई। पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। महिलाओं में खास उत्साह देखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें