हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने गुरुवार को महिला पुलिस थाने में महिलाओं की शिकायत सुनी। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष की ओर से लगाए गए दरबार में अलग-अलग जिलों से आठ शिकायतें पटल पर रखी गईं। इनमें से कई शिकायतों का मौके पर फैसला कर अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं, इन शिकायतो मेें तीन मामले एनआरआई लोगों से जुड़े थे। एक मामले में तीन साल की बच्ची को उसकी मां को सौंपा गया।