रेनू भाटिया ने इस्तीफे के बाद वीडियो की जारी, वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सीएम नायाब सैनी का धन्यवाद किया वीडियो में उन्होंने वीडियो में माफी मांगी लेकिन वह माफी अपने कार्यकाल के दौरान अगर कोई गलती हुई हो उसके लिए माफी मांगी। करीब 2 मिनट की इस वीडियो में उन्होंने न नर्सिंग स्टाफ का जिक्र किया, न ही बच्ची के साथ यौन शोषण का कोई जिक्र किया। बता दें कि हरियाणा में उनके बयान जो नर्सिंग स्टाफ को दिए थे उसको लेकर पेन डाउन हड़ताल चल रही थी। कुरुक्षेत्र में अब उन पर एफआईआर की तैयारी चल रही हैं। साथ ही एक एफआईआर राज्य नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा की जाएगी