किसानों के कल दिल्ली में आंदोलन को देखते हुए किसान नेताओं को पुलिस हिरासत मे लेने लगी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के प्रवक्ता राकेश भैंस ने अपनी गिरफ्तारी की पुष्टि सोशल मीडिया पर की है। वही बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सहित अन्य किसान नेताओं को भी विरासत में लिया गया है। हालांकि दूसरे किसान नेताओं की पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की फिलहाल पुष्टि नहीं है लेकिन अधिकतर बड़े किसान नेताओं के मोबाइल बंद हो चुके हैं। पुलिस भी फिलहाल इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है।