फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की नेहा शर्मा ने जीता मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2025 का फर्स्ट रनर-अप खिताब

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 19 Sep 2025 01:12 PM IST

सात पीढि़यों में मैं अपने परिवार की पहली बेटी हूं और हमेशा सोचा था कि मुझे परिवार के लिए कुछ अलग करना है ताकि लोग बेटी को बोझ न समझें। ये कहना है कुरुक्षेत्र की नेहा शर्मा जोनस का, जिन्होंने ग्लैमआन मिस एंड मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2025 प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली के टिवोली होटल में नौ से 13 सितंबर तक हुई इस प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों के बीच नेहा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंतिम चरण में 14 प्रतिभागी पहुंचीं, जिनमें नेहा ने हरियाणा और स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए यह सफलता पाई। नेहा अपनी कामयाबी का श्रेय सबसे ज्यादा अपनी मां सरोज शर्मा को दिया। वे पिछले 35 साल से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें