ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का जिले की परिवहन सेवाओं पर आंशिक असर दिखाई दिया। जहां सुबह करीब 7:30 तक बस अड्डे से भी कुछ बसें यात्रियों को लेकर निकलती रही तो वहीं, दर्जनों बसें विभिन्न रूटों के लिए पुलिस लाइन से भी निकाली गईं। यहां कल देर शाम को ही करीब 50 बसें खड़ी कर दी गईं थी ताकि उन्हें लंबे रूटों पर भेजा जा सके। हालांकि यहां से सभी बसें नहीं निकली जा सकीं लेकिन प्रशासन दर्जनों बसों को रूटों पर उतारने में सफल रहा।