भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली अपने साथियों सहित मां भद्रकाली का आशीर्वाद लेने पहुंचे। शाम चार बजे मंदिर पहुंचते ही बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया । इसके बाद उन्होंने पवित्र शक्ति स्थल श्री देवीकूप पर मां की विधिवत पूजा की व माथा टेका। पीठाध्यक्ष पं सतपाल शर्मा ने मां की लाल चुनरी, चांदी लॉकेट व पुष्पमाला से उन्हें आशीर्वाद दिया। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा व मुख्य पुजारिन शिमला देवी के सान्निध्य में प्रदेशाध्यक्ष ने मां भद्रकाली जी की पूजा अर्चना की। उन्होंने पञ्चदीप आरती वदंन भी किया व मां को पंचमेवा व पांच प्रकार के फलों का भोग अर्पित किया मां को लाल- चुनरी , लाल वस्त्र , सिंदूर व नारियल इत्यादि भेंट अर्पित किया।