भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कुरुक्षेत्र में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर साई के सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान रस्साकसी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर "स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान" की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, हॉकी के सेवानिवृत्त कोच गुरविंद्र सिंह, यशवीर सिंह, विनोद कुमार, बलराज ग्रेवाल, हॉकी कोच साहिल कुमार, कोच कोमल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा।