फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र नगर प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों में मची खलबली

वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड पर शुक्रवार सुबह ही उस समय दुकानदारों में खलबली मच गई जब नगर प्रशासन का अमला अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा। पुलिस बल के साथ पहुंचे अमले ने करीब तीन घंटे तक कार्रवाई की, जिस दौरान अनेक दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया तो जुर्माना भी लगाया। धर्मनगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को आने वाले हैं, जिसके चलते पूरा प्रशासन सक्रिय हो चुका है। नगर प्रशासन ने भी जहां पूरे शहर में सफाई व्यवस्था अभियान चलाया हुआ है वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शुरू कर दिया है। बीआर चौक से शुरू हुआ यह अभियान सुंदरपुर आरओबी तक चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद की ओर से अनूप सिंह सहित कईं अधिकारी व कर्मचारी रहे तो वहीं एसएचओ कृष्णा गेट बलजीत सिंह, सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा। नगर प्रशासन अमले ने जेसीबी के जरिए दुकानों के बाहर सड़क किनारे लगे बोर्ड, होर्डिंग व अवैध निर्माण हटा दिए तो वहीं दुकानदारों के चालान कर कड़ी चेतावनी भी दी गई। हालांकि इस दौरान कईं दुकानदार गुहार लगाते रहे लेकिन प्रशासन का पीला पंजा चलता रहा। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि पहले ही दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई थी, जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण से हादसे की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी यह अभियान जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें