फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में जींद के युवक की मौत, दोस्तों संग नहर में नहाने गया था KUK का छात्र, डूबा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मिर्जापुर गांव में नरवाना ब्रांच नहर में नहाने उतरे तीन दोस्तों में से एक पानी में बह गया। एक घंटे बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ, जो कि नहर में पत्थरों के बीच में फंसा हुआ था। मृतक की शिनाख्त मोहित 21 निवासी डूमरखां जिला जींद के रूप में हुई। मोहित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बीए फाइनल का छात्र था और विश्वविद्यालय के भीम छात्रावास में रहता था। दोपहर करीब दो बजे मोहित अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए आया था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें