मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे नाम से कांग्रेस पार्टी में किसी को आपत्ति नहीं है। प्रजातंत्र में सभी को चुनाव लड़ने और आगे बढ़ने का अधिकार होता है। प्रदेश में अब जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है और अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी। यह दावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने किया। वे रविवार को कुरुक्षेत्र में एक निजी पैलेस में कार्यकर्ता सम्म्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण में कोई कमी नहीं थी और यह हाईकमान का फैसला था। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लक्ष्य पूरा होने तक न रुकना है, न झुकना है सिर्फ बढ़ते जाना है। कुरुक्षेत्र धर्म क्षेत्र है, न्याय का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को दो काम करने हैं।