राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर वीरवार को शस्त्र पूजन कर पथ संचलन किया गया। शहर में दो जगहों पर आज आयोजन किए गए, जहां से पथ संचलन में दंड के साथ स्वयं सेवक निकले। एक कार्यक्रम नगर पालक हितेंद्र की अध्यक्षता में सेक्टर पांच भगवान परशुराम कॉलेज के समक्ष आयोजित किया गया, जहां संघ के सह प्रांत कार्यवाहक डॉ प्रीतम सिंह मुख्य तौर पर पहुंचे और उन्होंने उत्साहवर्धन किया। यहां से पंथ संचलन शुरू होकर सेक्टर पांच-आठ डिवाइडिंग रोड से होते हुए केडीबी रोड व वापस भगवान परशुराम चौक पहुंचा। वहीं दूसरा आयोजन सेक्टर आठ में किया गया, जहां श्रीकृष्ण उपनगर की ओर से इस कार्यक्रम में भी सैंकड़ों की संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए। यहां से सेक्टर आठ, चार, सुंदरपुर व सेक्टर 30 तक पथ संचलन किया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन भी किया गया तो वहीं अगले दो दिन भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में ये कार्यक्रम किए जाएंगे।