फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण पवार बोले- पंजाब में भाजपा का बढ़ता ग्राफ, आम आदमी पार्टी की सरकार घबराई

प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण पवार ने दावा किया है कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जिससे वहां की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार घबराई हुई है। कुरुक्षेत्र में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने मन बना लिया है कि आने वाले चुनाव में वे भाजपा को ही सरकार बनाने का मौका देंगे। मंत्री कृष्ण पवार ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों से परेशान हो चुके हैं और हर वर्ग में निराशा छाई हुई है। उन्होंने कहा कि वहां के लोग इस सरकार से राहत चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा प्रदेश व अन्य राज्यों में चल रही कल्याणकारी नीतियों के अनुरूप सरकार चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों के कारण ही मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं का पंजाब में जोरदार स्वागत हो रहा है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले चुनाव में लोग भाजपा को ही अवसर देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें