कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आज बुधवार को आगाज हुआ। पहले दिन कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और माहौल पूरी तरह से फिल्मी रंग में रंगा नजर आया। इस मौके पर क्राइम पेट्रोल में अपनी अदाकारी से पहचान बनाने वाली अंजना नाथन भी पहुंचीं। उनके साथ फिल्म पंख में काम कर चुके राजेंद्र वर्मा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। खास बात यह रही कि वियतनाम का एक प्रतिनिधि मंडल भी इस फेस्टिवल का हिस्सा बना, जिससे कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। हरियाणा और बॉलीवुड से जुड़े कलाकार जगबीर राठी भी इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए। वह अपनी फिल्म बैंगण के प्रमोशन के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचे और दर्शकों से बातचीत भी की। फेस्टिवल के पहले दिन की एक और बड़ी आकर्षण शाम को भजन सम्राट अनूप जलोटा का आगमन रहा, जिनके आने से कार्यक्रम में और भी उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।