फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के मीरी पीरी मेडिकल संस्थान पहुंचे हरियाणा कमेटी अध्यक्ष जगदीश सिंह झीडा

शाहाबाद के मीरी पीरी मेडिकल संस्थान के प्रबंधन को लेकर शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को बड़े भाई का फर्ज निभाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार वह एक्ट के प्रावधान के तहत उन्हें मीरी पीरी मेडिकल संस्थान की चाबी हरियाणा कमेटी को सौंप देनी चाहिए। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश की पूरी संस्थाएं हरियाणा कमेटी के अधीन आ चुकी है और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हरियाणा कमेटी इस संस्थान पर अपना प्रबंधन ले चुकी है। ऐसे में हरजिंदर सिंह धामी को कानूनी पचड़े नहीं बढ़ने चाहिए। यह कहना है हरियाणा कमेटी की अध्यक्ष जगदीश सिंह झीडा का। वह भी आज शनिवार को मेडिकल संस्थान में पहुंचे और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कानूनी अड़चनों से ही संस्थान के चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है। जिस दिन एसजीपीसी हरियाणा कमेटी को संस्थान सही तरीके से सौंप देगी उसी दिन से ही हरियाणा कमेटी बेहतर प्रबंधन भी शुरू कर देगी। हरियाणा कमेटी सभी कर्मचारियों का वेतन देने को भी तैयार हैं लेकिन इसमें कानूनी अडचन बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें