धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है, जहां हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और तिरंगे को सलामी दी। अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचने से पहले मुख्य अतिथि अरविंद कल्याण ने जिला सचिवालय परिसर में शहीदों को शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शहादत की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। वर्तमान सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते ही आज प्रदेश व देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो योजनाएं देश व प्रदेश में लागू की जा रही है उनका फायदा हर वर्ग के लोगों को पहुंच रहा है। आज चारों और खुशहाली ही खुशहाली है और हर बार के लोगों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। समझ में संस्कृत कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जा रही है जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं में खूब समां बांधा।