फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: हरियाली तीज पर दिखा उमंग और उल्लास, झूम उठीं महिलाएं

हरियाली तीज के अवसर पर शहर रंग-बिरंगी साड़ियों, लोक गीतों और पारंपरिक नृत्यों से सराबोर हो उठा। शहर के प्रमुख स्थलों बिरला मंदिर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर संग्रहालय में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। धरोहर संग्रहालय में हुए कार्यक्रम की शोभा तब और बढ़ गई जब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल और उनकी धर्मपत्नी ने भी मंच पर पहुंचकर लोकनृत्यों में भाग लिया। पारंपरिक गीतों और आधुनिक लोक धुनों पर महिलाओं के साथ झूमते हुए विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें