फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में शाहाबाद शुगर मिल के पास सकोडा कार में मिला हेंड ग्रेनेड, बम निरोधक दस्ता व STF टीमें मौके पर पहुंची

Naveen Updated Wed, 13 May 2026 02:10 PM IST

शाहाबाद में शुगर मिल के पास सकोडा कार में हेंड ग्रेनेड मिला है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एसटीएफ व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है, जो हेंड ग्रेनेड को निष्क्रय करेगा। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले तंगौर के रहने वाले सूर्यप्रताप को एसटीएफ ने पकड़ा था। उससे पिस्तौल बरामद हुई थी। रिमांड के दौरान उसने बताया कि उसके पास हेंड ग्रेनेड भी है जो उसने अपने शाहाबाद-लाडवा रोड स्थित मोटर यार्ड में खड़ी सकोडा कार में रखा हुआ है। यह खुलासा होते ही एसटीएफ आनन-फानन में मौके पर पहुंची तो हेंड ग्रेनेड को बरामद किया। तत्काल ही बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया, जिसके बाद उसे निष्क्रय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं अभी आरोपी सूर्य प्रताप से पूछताछ की जा रही है कि यह कहां से लेकर आया और इरादा क्या था। पुलिस फिलहाल इस संबंध में चुप्पी साधे हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें