फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गीता महोत्सव को मिला अंतरराष्ट्रीय स्वरूप, सजी विदेशी शिल्पकला

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिखाई दिया, जिसमें न केवल भारतीय संस्कृति और कला की झलक दिखी, बल्कि विदेशी शिल्पकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। महोत्सव में सहभागी देश तंजानियां के साथ-साथ उज्बेकिस्तान और तजाकिस्तान के भी शिल्पकार पहुंचे हैं। ब्रह्मसरोवर तट पर पुरूषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच के एक ओर तंजानिया का पवेलियन सजाया गया तो वहीं दूसरी ओर उज्जबेकिस्तान व तजाकिस्तान के शिल्पकारों के स्टॉल सजे हैं। इनमें 20 शिल्पकार उज्बेकिस्तान के तो छह तजाकिस्तान के हैं। तंजानियां के लोक कलाकार भी पहुंचे हैं, जाे अपनी लोक कला से महोत्सव को सराबोर करेंगे। पुरुषोत्तमपुरा बाग में उज्बेकिस्तान और तजाकिस्तान के शिल्पकारों ने अपने देश की पारंपरिक हस्तनिर्मित वस्तुएं और स्वादिष्ट व्यंजनों के जरिए पर्यटकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें