फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म नहीं हो रहा गैस संकट, कुरुक्षेत्र लाइनों में लगे उपभोक्ता भड़के तो पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

जिले में गैस का संकट खत्म नहीं हो रहा है। एजेंसियां खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लाइनें लग रही है। आज बुधवार को भी सुबह से ही महिला उपभोक्ता भी लाइनों में लगी है। उपभोक्ताओं का गुस्सा भी फूटने लगा है। पिपली रोड पर स्थित एक गैस एजेंसी पर परेशान उपभोक्ता रोष जताने लगे तो पुलिस की तैनाती करनी पड़ी, जिसके पहरे में ही बुकिंग कराई गई। हंगामे के हालात देख एजेंसी ने शटर बंद कर दिए तो पुलिस आने के बाद फिर से बुकिंग शुरू की। वहीं गैस संकट में आज सर्वर डाउन होने से भी बुकिंग नहीं हो पा रही, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और भी बढ़ गई है। गत दिवस मंगलवार को भी एजेंसी पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा था। गैस एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि यह सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। हालांकि, लोगों का आरोप है कि यह समस्या पिछले एक घंटे से लगातार बनी हुई है और अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। तीन दिन से लाइन में लग रहा बीपी मरीज सतपाल बुकिंग करवाने आए उपभोक्ता सतपाल ने बताया कि वह बीपी का मरीज है और पिछले तीन दिनों से लाइन में लगा हुआ है, लेकिन अभी तक उसकी बुकिंग नहीं हो पाई है। एक अन्य युवक ने भी अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उसके घर में गैस खत्म हो चुकी है और बुकिंग की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें