फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: ब्रह्मसरोवर कात्यायनी देवी मंदिर में लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

अमर उजाला फाउंडेशन और पराशक्ति साधक वेद पाठशाला चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मसरोवर स्थित कात्यायनी देवी मंदिर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन वीरवार को किया गया। इसमें लगभग 45 वेदपाठी एवं अन्य स्थानीय लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। बीएएमएस आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. संजय शर्मा द्वारा निशुल्क परामर्श और दवाइयां वितरित की गई। उन्होंने उपस्थित लोगों की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया। ट्रस्ट के सहयोग में डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में समय-समय पर मेडिकल कैंप भी लगाए जाते हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें