कथित धान खरीद घोटाले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के सैकड़ों किसान सड़कों पर उतर आए। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में किसान पिपली स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए कूच कर दिया।