फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: हर्षोल्लास से मनाया गया विजयदशमी पर्व, रिमोट का बटन दबते ही खाक हुआ रावण का कुनबा

शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 08:40 PM IST

धर्मनगरी में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। दशहरा कमेटी की ओर से केशव पार्क में यह आयोजन किया, जहां श्रीराम के पात्र ने रिमोट का बटन दबाया तो 65 फीट उंचा रावण, 60 फीट उंचा कुंभकरण व 55 फीट उंचा मेघनाद के पुतले धू-धू कर जलने लगे। रंगीन आतिशबाजी के बीच रिमोट का बटन दबते ही रावण के पुतले के मुंह व आंखों से आग निकलने लगी। इसके साथ ही रावण की सोने की लंका भी खाक कर दी गई। इस अयोजन के लिए पिछले कईं दिनों से तैयारी की जा रही थी। केशव पार्क में दो मंच बनाए गए थे, जहां अतिथियों को बैठाया गया। वहीं इस आयोजन में पहले पूर्व मंत्री सुभाष सुधा पहुंचे और उन्होंन पूजा अर्चना व श्रीराम को तिलक किया। करीब आधा घंटा बाद विधायक अशोक अरोड़ा पहुंचे और उन्होंने भी पूजा अर्चना की तो श्रीराम लक्ष्मण को तिलक किया। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली गई, जो पुराने बस अड्डे से शुरू हुई और केशव पार्क में पहुंची। इस शोभायात्रा में श्रीराम लक्ष्मण व हनुमान विशेष बग्गी पर सवार रहे तो शोभा यात्रा में आर्कषक झांकियां भी शामिल की गई। रावण भी घोड़े पर सवार होकर शोभा यात्रा में चले। शोभा यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। पर्व को देखने के लिए हजारों लोग दूर-दराज से पहुंचे तो केशव पार्क खचाखच भर गया, जिसके चलते पुलिस को भी यातायात सुचारू रखने के लिए कड़ा पसीना बहाना पड़ा। भारी भीड़ के चलते गुरुद्वारा छठी पातशाही से लेकर चौधरी देवीलाल चौक व बिरला मंदिर चौक पर यातायात जाम रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें