फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: जापान जाकर निवेश के दावों की बजाए बर्बाद हो रहे किसानों की सुध लेते मुख्यमंत्री: दुष्यंत चौटाला

शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 10:32 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सैनी जापान जाकर वहां से प्रदेश में निवेश के दावे कर रहे हैं जबकि यहां किसान बर्बाद हो रहे हैं। प्राकृतिक की मार झेल रहे किसानों को मंडियों में भी मार झेलनी पड़ रही है। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री का किसानों के प्रति बयान तक नही आया है। यह कहना है पूर्व उप-मुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला का। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां जाट धर्मशाला में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधन किया तो थानेसर अनाज मंडी में भी पहुंचे और किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निशाने पर लिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को एक्सपायरी दवा करार दिया और कहा कि अभय चौटाला को भी कोई काम नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, उन्होंने आठ साल पहले अपने दम पर पार्टी बनाई। हमने 10 एमएलए खड़े किए। प्रदेश के लिए काम किया। अभय चौटाला के पास कोई काम नहीं है। हमारे लिए तो चैप्टर बहुत पहले का बंद है। उन्होंने कहा कि तीन दिन की बारिश में लाखों एकड़ धान को नुकसान हुआ, लेकिन अभी तक सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई है। अगर विदेश जाने से निवेश आता प्रधानमंत्री मोदी हर महीने में दो विदेशी यात्रा करते हैं। यह नायब नहीं गायब सरकार है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हुड्डा 10 साल सीएम रहे, 10 साल विपक्ष में रहे लेकिन कोई कार्य नहीं किया। उनके नेतृत्व में कांग्रेस की हालत भी पतली हो चुकी है। चौटाला ने कहा कि व्यापारियों पर गोली चल रही है, लेकिन शराब ठेकों की सिक्योरिटी दी जा रही है। प्रदेश में गृहमंत्री और लॉ एंड ऑर्डर नहीं है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नाकाम साबित हो रहे हैं। अनिल विज को दोबारा गृहमंत्री बनाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें