फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: स्थानेश्वर महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की शिव पूजा, भोलेनाथ पर किया जलाभिषेक

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावन माह के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर धर्मनगरी के स्थानेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इससे पहले मुख्यमंत्री का मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। मंदिर को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। चारों ओर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारे गूंजते रहे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। अब मुख्यमंत्री पिपली सेक्टर दो से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देंगे। यह यात्रा जिला सचिवालय शहीद समारक पर संपन्न होंगी, जहां शहीदों का नमन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें