फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ता उपवास पर बैठे

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विराेध में उपवास कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र में उपवास के लिए सुबह 10:00 बजे ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचना शुरू हो गए थे और फिलहाल उपवास जारी है। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर उपवास के लिए पहुंचे अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। कैथल में भी यही बात सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि जनसभा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद अनुमति न देने के मामले में अब खाना पूर्ति करते हुए आरो को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि बड़े स्तर के अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें