बाबू मूलचंद जैन गवर्नमेंट आईटीआई की ओर से पंड़ित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय में जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम में जिला के संस्थानों ने अध्ययनरत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने लोक नृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), काव्य लेखन, कहानी लेखन, चित्रकारी, उद्घोषणा, इनोवेशन ट्रैक (विज्ञान मेला) समूह व्यक्तिगत तथा लोक संगीत वाद्य प्रतियोगिता समूह व्यक्तिगत शामिल हैं। युवा महोत्सव में प्रतिभागियों ने हरियाणवीं नृत्य, पंजाबी डांस और फिल्मी गीताें पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य राकेश भाटिया ने बताया कि विधायक जगमोहन आनंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि भारत में राष्ट्रीय युवा महोत्सव स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।