फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में बाल दिवस पर विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

बाल दिवस के अवसर पर करनाल बाल भवन की ओर से कालिदास रंगशाला में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं मेयर रेनू बाला गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। बच्चों की नृत्य, गीत व अन्य प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मेयर रेनू बाला गुप्ता ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया कि वे सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को और निखारें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें