फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: कर्ण स्टेडियम बना नशेड़ियों का अड्डा, कमरों में मिली इस्तेमाल की हुई सिरिंज

मयूर शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2026 03:08 PM IST

करनाल जिले के कर्ण स्टेडियम में निर्माणाधीन दर्शक दीर्घा के कमरों में इस्तेमाल की हुई सिरिंज मिली हैं। स्टेडियम में रोजाना करीब दो हजार खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करने आते हैं। ऐसे में परिसर के अंदर सिरिंज का मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, इन सिरिंज का इस्तेमाल कौन और किस मकसद से कर रहा है, इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय सुरक्षाकर्मियों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। पूर्व में भी कर्ण स्टेडियम में ऐसी सामग्री मिली थी, जिसके बाद खेल विभाग ने सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे और यह सिलसिला थम गया था। लेकिन अब दोबारा सिरिंज मिलना सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है। इस तरह की संदिग्ध सामग्री मिलने से मैदान पर नियमित रूप से पसीना बहाने वाले निर्दोष खिलाड़ियों की छवि धूमिल हो रही है। खेल विभाग के नियमों के अनुसार, स्टेडियम परिसर के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री का इस्तेमाल करने या संदिग्ध हालत में पकड़े जाने पर सख्त कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें