फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी निकले भानू राणा गैंग के गुर्गे

बलड़ी बाइपास से हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी भानू राणा गैंग के गुर्गे हैं। जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को सेक्टर-13 निवासी दोनों आरोपियों दीपेंद्र और अदम्य को कोर्ट में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से हर पहलू पर जांच करेगी कि वे हैंड ग्रेनेड कहां से लेकर आए थे और किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। एसटीएफ जांच अधिकारी अंकित ने बताया कि अभी ये जानकारी उनकी जांच का हिस्सा है। इसलिए एसटीएफ पहले अपनी जांच पूरी करेगी। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का अभी तक कोई पुराना अपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। इनमें से एक शख्स गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करता था तो दूसरा विदेश जाने की प्लानिंग बना रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें