हरियाणा के करनाल में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मंगलवार की शाम को करनाल शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ दर्शकों में भी देशभक्ति को जोश भरा। करनाल में श्रीराम लीला मैदान से करनाल विधान सभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा शुरू हुई। जिसका शुभारंभ करनाल के विधायक एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। इसके बाद मुख्यमंत्री तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते हुए गाड़ी पर सवार होकर शहर में घूमे। इस दौरान देशभक्ति के गीतों से पूरा शहर गूंजता रहा। भारत माता की जय के नारे भी गूंजे। जगह जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।