फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन समूह प्रतियोगिता का आयोजन

करनाल तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन समूह प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को मधुबन पुलिस अकादमी में किया गया इस प्रतियोगिता का उद्घाटन चारू बाली, भा०पु०से०, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस परिसर भौण्डसी, गुरूग्राम ने किया इस भारोत्तोलन समूह में विभिन्न राज्यों, केन्द्रीय पुलिस बलों और केन्द्र शासित प्रदेशों की कुल 29 टीमों के 830 खिलाड़ी पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं। इनमें 520 पुरूष, 310 महिला खिलाड़ियों के अलावा 135 तकनीकी अधिकारी भी शामिल हैं। इस खेल प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योगा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें। आमजन उक्त अवधि के दौरान वच्छेर स्टेडियम, मधुबन में आकर उक्त खेलों का आनन्द उठा सकता हैं। इस दौरान औम प्रकाश नरवाल, भा०पु०से०, महानिरीक्षक, एच०ए०पी०, मधुबन ने सभी टीमों के प्रबंधकों एवं खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए की खेलों के दौरान कोई भी खिलाड़ी प्रतिबंधक दवाईयों एवं मादक पदार्थो का प्रयोग नहीं करेगा तथा प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना को कायम रखेगा। यदि किसी भी टीम को कोई परेशानी एवं ईवेंट से संबंधित कोई आपत्ति हैं तो वह प्रतियोगिता के दौरान उपलब्ध रहने वाले अधिकारी को अवगत करवा सकता हैं जिसका त्वरित समाधान किया जाएगा। पारदर्शी एवं निष्पक्ष मापदंड़ों के अनुसार खेलों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें