फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: कंबोपुरा में 10.80 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इनडोर वॉलीबॉल परिसर और शूटिंग रेंज

जिले के वॉलीबॉल और शूटिंग खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से कंबोपुरा में एक अत्याधुनिक इनडोर वॉलीबॉल परिसर और शूटिंग रेंज बनाया जाएगा। करीब 10.80 करोड़ की इस परियोजना का जिले के हजारों वॉलीबॉल और शूटिंग प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी करने वाले खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। कंबोपुरा में करीब 6.7 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो अत्याधुनिक वॉलीबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे, जिनका उपयोग बास्केटबॉल कोर्ट के रूप में भी किया जा सकेगा। इसके अलावा एक आधुनिक शूटिंग रेंज, जिम और योगा ग्राउंड भी परिसर में विकसित किए जाएंगे। वॉलीबॉल कोर्ट का आकार 40×28 मीटर, शूटिंग रेंज का 15×26 मीटर और ओपन जिम का आकार 27×13 मीटर प्रस्तावित किया गया है। सबसे खास बात ये है कि राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ तैयार किए जाने वाला ये खेल परिसर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के किनारे बनाया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों और आम नागरिकों को यहां पहुंचने में सुविधा रहेगी। इसमें सिर्फ करनाल शहर के ही नही बल्कि आसपास के गांवों के खिलाड़ी भी अभ्यास कर पाएंगे। बता दें कि कंबोपुरा क्षेत्र का पहला ऐसा गांव है जिसमें निगम में शामिल करने के बाद करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के विकास में शामिल किया गया है। इस परियोजना की सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई। जिसके आधार पर स्मार्ट सिटी की ओर से इसका टेंडर लगा दिया गया है। टेंडर अलॉट होने के बाद इसका परियोजना का काम शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि आगामी वर्ष के अंत तक जिले भर के खिलाड़ियों को इसकी सौगात मिल पाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें