फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में समाधान शिविर का आयोजन

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 12:23 PM IST

करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशों का बाद सोमवार को लघु सचिवालय और नगर निगम कार्यालय सहित विभिन्न उपमंडलीय और स्थानीय निकास कार्यालयों में समाधान शिविर आयोजित किया गया। नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त डॉ.वैशाली शर्मा की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी जा रही हैं, इसमें अधिकतर मामले में संपत्ति आईडी में त्रुटियों को लेकर ही हैं। बता दें कि पिछले निगम समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने करनाल के दो फरियादियों से सीधे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बातचीत कर शिकायत के समाधान की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी, इसके बाद मुख्य सचिव ने लघु सचिवालय व अन्य स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद आज के समाधान शिविरों में अधिकारियों की उपस्थिति भी अधिक नजर आ रही है और अधिकारी भी शिकायतों को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें