फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम मंदिर में मोहिनी एकादशी की धूम, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 08 May 2025 06:35 PM IST

करनाल की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में मोहिनी एकादशी बड़े ही श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाई गई। एकादशी पर मंदिर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया और महकाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर में कीर्तन का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर कीर्तन का आनंद उठाया। कीर्तन के दौरान हुए गुणगान के माध्यम से श्रद्धालुओं को मोहिनी एकादशी महत्व बताया गया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें