शिव कॉलोनी की गली नंबर दो में पिछले एक महीने से सीवर ब्लॉक है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत की पार्षद के कार्यालय पर जा कर भी गुहार लगाई लेकिन पार्षद ने यहां आकर मुआयना तक नहीं किया। लोगों का कहना है की इसके कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। हाल ही में एक बच्चे को डेंगू हो गया और उसकी प्लेटलेट्स 20000 रह गई। डेंगू होने का कारण था यहां पर लोगों के घरों के बाहर जमा सीवर का पानी। लोगों ने बताया कि उन्हें खुद पैसे देकर सीवर की सफाई करवानी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते में इसका समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने से भी शिव कॉलोनी निवासी गुरेज नहीं करेंगे।