गोकर्ण गो सेवा संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संकीर्तन और कथा को बुधवार देर रात्रि विश्राम दिया गया। बुधवार शाम को पंडित विनोद शास्त्री ने पूजा और जोत प्रचंड करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। कलाकार राहुल कश्यप ने जैसे ही माइक थाम तुम्हारी कृपा से खाटू वाले हमारा जीवन महक रहा है,मिला है इतना तुम्हारे दर से, न कोई औकात न कोई हुनर है मुझमें प्यारे हुई कृपा जब से तुम्हारी ये खोटा सिक्का भी चल रहा है भजन गाया तो वहां विराजमान सभी के हाथ ऊपर उठ गए और शजय श्री श्याम की गूज में बिखर गई। संस्था के प्रधान सेवक एवं संस्थापक दिनेश गोकर्ण ने कहा कि करनाल में गोवंश के इलाज के लिए विशाल चिकित्सालय निर्माण किया जाएगा। जमीन की तलाश की जा रही है। उन्होंने लोगों से इस पुण्य कार्य में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर सुभाष गुप्ता, राजीव चौधरी, नीरज सिंगला, आशीष जैन, अभिषेक गोकर्ण, रजत शर्मा, राकेश जिंदल, श्याम अग्रवाल (प्रयास कीर्तन), शुभम गुप्ता, अमित गुप्ता, विनय सिंगला, प्रवीण गोयल, रोहित गोकर्ण, महेश गोकर्ण, प्रिंस बंसल, बोबी सिंगला, रोहित, रिषभ, जितेंद्र सिंगला, जितेंद्र सिंगला, शिवम कौशिक, कृष्ण, आशीष गुप्ता, मोहित गोयल, जिनेश जैन, अमन, प्रिंस बंसल, स्वर्णिम, अनुभव, अक्षय गौकर्ण, ध्रुव गौकर्ण, आनंद गुप्ता व सागर सहित गौकर्ण गऊ सेवा संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।