सैनी कॉलोनी के निवासी पिछले दो महीनों से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। लोगों ने बताया कि यहां सड़कों का लेवल नीचे है जिससे बरसात के दिनों में यहां की गलियों में पानी भर जाता है। इसके अलावा यहां कुत्तों की भी गंभीर समस्या है। कुत्ते आने जाने वाले लोगों पर हमला करते हैं और कई बार लोगों को काट भी चुके हैं। रात में इनके कारण लोगों की नींद खराब होती है। इसके अतिरिक्त यहां सीवर की सफाई तक नहीं हो रही है। तारों का जंजाल लोगों की छत के ऊपर से गुजर रहा है। यहां तक की कूड़ा उठाने के लिए गाड़ी भी कई कई दिनों पर आती है और केवल कुछ ही गलियों में से कूड़ा उठाते हैं। पार्षद संजीव मेहता को लोगों ने कई बार शिकायत दी है लेकिन वो अभी तक मुआयना करने भी नहीं आए हैं।